मुर्गे ने किया है कमाल,
इसका शोरब़ा है बेमिसाल,
के मुर्गा बोलता है....!!
के पैसा बोलता है ...!!
मैं चोर हूँ दुनिया चोर ..,
मुझपर सभी का चलता जोर,
के मुर्गा बोलता है...!!
के पैसा बोलता है...!!
मेरे टांगों पर सब मरते है,
लालच पा कर सब करते हैं;
व्हिस्की का मज़ा भी हमसे है,
अय्याशी भी मुझ संग से है ;
नेता है यहां भगवान ,
वोटर बन जाता शैतान ।
के मुर्गा बोलता है ...!!
के पैसा बोलता है...!!
सारी दुनियाँ को भाता हूँ ,
शादी में रास रचाता हूँ ;
गर मैं न होऊं फंक्शन में,
आता न मज़ा इस जीवन में ;
बिगड़ा काम बनें इन्सान ,
मेरे पैरों तले धनवान ।
के मुर्गा बोलता है ...!!
के पैसा बोलता है...!!
मेरा लालच साहब को दो,
चुटकी में काम बनाअो सो;
ईमान को सूली चढवाई,
फाँसी की सज़ा से बचवाई ;
उल्टा काम करें बेईमान,
बोलो जय हो जय शैतान ।
के मुर्गा बोलता है ...!!
के पैसा बोलता है...!!
मुर्गे ने किया है कमाल,
इसका शोरब़ा है बेमिसाल,
के मुर्गा बोलता है....!!
के पैसा बोलता है ...!!
मैं चोर हूँ दुनिया चोर ..,
मुझपर सभी का चलता जोर,
के मुर्गा बोलता है...!!
के पैसा बोलता है...!!
🐓🐓🐓🐓🐓🐓🐓🐓
😜 विजय सिंह " सन्त "😃😃
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें