शनिवार, 17 अगस्त 2024

हमार..!!

आवा तनि गोरी
चला हाली हाली ,
बजावा तनि हमरा से
मिल जुल ताली ..!
एके छुआ त मिली रुपया .,
हमार हयी चाटा दस रुपया.!
हमार ' L ' चाटा दस रुपया ..!!

मित्र दिवस..!!

मित्र दिवस की बधाई हो' बधाई,
मित्रों की दूर हो, यदि हो तन्हाई.!
ये दिवस सदैव आवे, आता रहे,
मित्रत्रा सलामत रहे,
खुशियाँ ही खुशियाँ,
झोली में आमद रहे.!
रहें जिस ठौर मित्र न हो रुसवाई,
मित्र दिवस की बधाई हो बधाई..!!

        विजय सिंह " संत "

पुण्य तिथि...!

अाज हमारी पुण्य तिथि है ।
वर्षण हुआ तृप्त है मानव ,
आज हमारी कर्म तिथि है,
आज हमारी पुण्य तिथि है ॥
कृषक रहे परेशान,
गिरा हो बरसा इन्द्र भगवान ,
रोपनी हो आसान ,
दाम डीजल की बढी है
आज हमारी इन्द्र तिथि है ।।
बिजली है पर बिजली नही है,
बोरिंग. है जल स्तर गिरा है,
पानी नही है,
पानी पर चिन्ता करे न कोई,
चिन्ता की यही बात,
अपनी जेबें भरे ए नेता,
होड़ लूटन की लगी है ।
आज हमारी भारत उदय तिथि है ॥
साहब को देने है,
साहब देगें साहब को
साहब देगें उन साहब को
जो देगें दिल्ली वाले साहब को,
घूसखोरी चहुँवोर है छायी,
अवसर रोजगार बढ़ी है ।
आज हमारी श्रेष्ठ तिथि  है ॥
साधु आया चिल्लाया,
जै जै जै जै सीता राम,
दान दक्षिणा जो ज्यादे देगा
उसका होगा ज्यादे कल्याण
साधु की गठरी बड़ी है ।
अाज हमारी सत्य तिथि है ॥
पानी बचाये पानी सजोये
पानी ही पहला आहार ,
पानी से ही जगत है चलना
पानी बिन सोचो यार,
अगली पीढी को दे जाएं
ऎसा करे विचार,
बादल के गर्जन है
घटाओं के संगम है,
जमकर बरसात हुयी है।
आज हमारी संत तिथि है ॥
आज हमारी पुण्य तिथि है ॥

:----विजय सिंह " संत "

शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

चाँद

रात सुहानी है.!
चाँद नूरानी है..!
सिमटी हुयी घड़िया हैं.. ;
जुल्फ़ो की जो लड़ियां है...;
अधरों पे निशानी है ।
रात सुहानी है...!
बिंदिया कुछ बोले है,
कंगना भी तो बोले है,
कुछ आज दीवानी है.. ,
कुछ खास कहानी है ।
रात सुहानी है...!
चाँद नूरानी है....!

      *विजय सिंह " सन्त "*

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

मोदी जी

ऎ हम वतन , हम देश व हम साया ,
मिट रही है हमारी सुरक्षा की काया !!
कभी पैदा करते थे हम शिक्षक, साधू व दरवेश ..।
आज पैदा कर रहे,राक्षस रुपी मानुष के वेष ।
क्या बात है कि हम आज खुद पर शर्मिंदा है ,
दुश्मन छाती पर मूंग दले, फिर भी हम ज़िंदा हैं ??
परमाणु बम से ना घबराओ मोदी जी ,
लाख ईधर मर जायेगें
पर पाक को साफ कर जाओ मोदी जी .!!
आर पार की बात हुयी व बहुत हुई ,
आन बान की बात हुई तो बहुत हुई ,
रण चंडी इन्दिरा बन जाओ मोदी जी .!
अब तो सबक सिखाओ मोदी जी ..!!
      :- विजय सिंह " संत "
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

सोमवार, 17 जनवरी 2022

बुतपरस्त

बुतपरस्ती का इल्जाम न देना मेरे दोस्त, इश्क़ इन्सां को कभी भी आजमा सकती है ।कयामत से पहले कयामत भी आये, हुस्न की तासी़र कुछ भी जला सकती है ॥👊👊 "सन्त "💞♥

शनिवार, 1 जनवरी 2022

नये साल की बधाई..!!

*नये वर्ष की बधाई व शुभकामनाएँ..!*

बहुत से प्रिय साथ हैं..,
बहुत से प्रिय सब साथ हैं...,
पर एक साल तो बीत गया.!
जो बीत गया सो बीत गया.!!
बहुतेरे कुछ अच्छा हुआ,
बहुतेरे कुछ बुरा हुआ,
पर एक साल तो बीत गया..!
जो बीत गया सो बीत गया..!!
बहुतों से हम भी मिले जुड़े,
बहुतों से हम मिले बिछड़े,
पर एक साल तो बीत गया..!
जो बीत गया सो बीत गया..!!
बहुतों से मोह हुआ,
बहुतों से विक्षोह हुआ,
पर एक साल तो बीत गया..!
जो बीत गया सो बीत गया..!!
नये वर्ष का आगाज है....,
कुछ अच्छा हो अन्दाज है..,
बीते वर्षो से कुछ हम सीखे,
बीत रहा तो हर सांस है ..!!
हम साथ रहे नित्य आगे बढ़े.,
इसमें ही तो हर बात है...!!
नये वर्ष में खुशियाँ ही हो.,
जो बीत गया सो बीत गया..!!
पर कई साल तो बीत गया..?

      विजय सिंह " संत "