शनिवार, 1 जनवरी 2022

नये साल की बधाई..!!

*नये वर्ष की बधाई व शुभकामनाएँ..!*

बहुत से प्रिय साथ हैं..,
बहुत से प्रिय सब साथ हैं...,
पर एक साल तो बीत गया.!
जो बीत गया सो बीत गया.!!
बहुतेरे कुछ अच्छा हुआ,
बहुतेरे कुछ बुरा हुआ,
पर एक साल तो बीत गया..!
जो बीत गया सो बीत गया..!!
बहुतों से हम भी मिले जुड़े,
बहुतों से हम मिले बिछड़े,
पर एक साल तो बीत गया..!
जो बीत गया सो बीत गया..!!
बहुतों से मोह हुआ,
बहुतों से विक्षोह हुआ,
पर एक साल तो बीत गया..!
जो बीत गया सो बीत गया..!!
नये वर्ष का आगाज है....,
कुछ अच्छा हो अन्दाज है..,
बीते वर्षो से कुछ हम सीखे,
बीत रहा तो हर सांस है ..!!
हम साथ रहे नित्य आगे बढ़े.,
इसमें ही तो हर बात है...!!
नये वर्ष में खुशियाँ ही हो.,
जो बीत गया सो बीत गया..!!
पर कई साल तो बीत गया..?

      विजय सिंह " संत "

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें